बिलासपुर

बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे…3 आरोपियों से 4 वाहन जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर से वाहन चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने वाले एक चोर सहित दो खरीदार को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 नग चोरी के वाहन बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए वाहनों कि चोरी के मामले कि पुलिस जांच कर रही थी। तभी उन्हे पता चला कि तिफरा निवासी मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसे हिरासत में लेकर जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कि तो उन्हें पता चला की आरोपी ने चोरी की हुई बाइक और स्कूटी को धनश्याम यादव और देवन्द्र सिंह के पास बिक्रि किया था।

इसके अलावा आरोपी के द्वारा करीब एक लाख कीमत के दो पेशन प्रो वाहन चोरी कर अपने कब्जे में रखा हुआ था। जिसे बरामद कर पुलिस ने चोर और चोरी की गाड़ी खरीदने वाले खरीदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही सभी आरोपियों के कब्जे से 3 बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उप निरीक्षक राजेशधर दीवान, चित्तगोविंद दुबे, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...