बिलासपुर

प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बेचने वाले दो दुकानों में छापा….1 लाख से अधिक का माल जब्त, 2 गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पान दुकान और स्टायल बेल्ट शो रूम कि आड़ में अवैध हुक्का कि सामग्री बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में तारबाहर , सिविल लाइन और ए.सी.सी.यू. टीम कि संयुक्त कार्यवाही में 65 हजार रुपए कीमती अवैध हुक्का कि सामग्री को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सिंधी कॉलोनी हरदास गेट के पास यश ऑल इन वन पान दुकान में अवैध हुक्का सामग्री कि बिक्री की जा रही है।

जिसपर सिविल लाइन और ए.सी.सी.यू. कि टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां दुकान के संचालक महेश हर्जपाल मौजूद था। जो पहले पुलिस को गुमराह करने कि कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने जब दुकान की तलाशी ली तो वहां से बड़ी मात्रा में हुक्का के अलग-अलग फ्लेवर, हुक्का पाइप, हुक्का सेट मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसी प्रकार तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टायल बेल्ट शो रूम के संचालक प्रदीप कुमार वाधवानी के द्वारा अवैध रूप से हुक्का सामग्री बिक्री करने की सूचना पर भी तारबाहर और ए.सी.सी.यू. कि टीम ने मौके पर दबिश दी।

जहां भी बड़ी मात्रा में फ्लेवरयुक्त हुक्का, पाइप, हुक्का सेट कीमती करीब 55000 रुपए के समान मिले। जिसे जप्त कर स्थानीय पुलिस ने दोनों ही मामलों में धारा 6 एवम् 24 कोटपा एक्ट के अधीन कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...