छत्तीसगढ़मुंगेली

जमीन विवाद पर पड़ोसी का कत्ल करने वाले ने किया आत्मसमर्पण, दो अन्य गुनाहगार भी पहुंचे सलाखों के पीछे

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जारी विवाद के बाद अपने पड़ोसी की लाठी से पीट-पीट कर जघन्य हत्या करने वाले आरोपी ने घटना के कुछ घंटे के भीतर ही आत्मसमर्पण कर दिया। मंगलवार को जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम दाऊ कापा में एक ही परिवार के तीन हमलावरों ने अपने पड़ोसी संजय कुर्रे की उस वक्त लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी जब वह अपनी पत्नी की पिटाई की शिकायत करने थाने जा रहा था । इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि संजय कुर्रे का ही पड़ोसी गंगाराम बांधले था, जो घटना को अंजाम देने के बाद भाग खड़ा हुआ था। इस मामले में लिप्त एक आरोपी प्रकाश बांधले ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पहले ही पुलिस थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि आरोपी गंगाराम और गोपद फरार हो गए थे,जिन्हें जरहगांव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया । सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...