मल्हार

VIDEO: 3 साल पहले गायब हुए युवक की हुई थी हत्या….आरोपियों की निशानदेही पर लाश की हो रही खेत मे तलाश….मल्हार पुलिस जुटी सनसनीखेज खुलासे में

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र के मल्हार नगर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकास कुमार केवर्त पिता ईश्वर केवर्त उम्र लगभग 19 वर्ष बीते 3 वर्ष पूर्व अचानक घर से गायब हो गया जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर विकास का कही पता नही चल पाया जिसके बाद परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्हार चौकी में दर्ज कराई थी। जिसके बाद भी परिजन खोजबीन में लगे रहे वही मल्हार पुलिस भी गायब युवक की पता तलाश में जुटी हुई थी। तभी मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव को मुखबिर से सूचना मिली की 3 वर्ष पहले गायब हुए युवक की हत्या हो चुकी है और उसके शव को जमीन में दफनाकर ठिकाने लगा दिया गया है। जिसके बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद गायब हुए युवक के हत्यारो की पता तलाश की गई। जिसके बाद परत दर परत गायब युवक के बारे में मामला सुलझता गया।

पुलिस पूछताछ में 2 नाबालिगों ने बताया की युवक की हत्या 4 लोगो ने मिलकर की थी, उन्होंने बताया की युवक को 2020 धनतेरस (दीपावली )के दिन ही रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हथनी नामक तालाब के पास खेत में दफना दिया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी मस्तूरी – मल्हार पुलिस को मिली उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए उस जगह की खुदाई के लिए मजिस्ट्रेट तहसीलदार से अनुमति लेकर आरोपी संदेहियो के बताए हुए स्थान को चिन्हित कर बुधवार दोपहर 12 बजे खुदाई कार्रवाई में जुट गई है, हालांकि खेत में फसल और पानी के कारण खुदाई में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वही मौके पर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी,पचपेड़ी तहसीलदार अप्रतिम पांडेय, मस्तुरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत,मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद हैं। वही आज शाम होने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया है कल उसी चिन्हांकित स्थान की फिर से खुदाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी