बिलासपुर

प्रशासन आई एक्शन में…अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर….धराशायी किए गए एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। बिलासपुर शहर से लगे पांच ग्रामों की दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में अवैध संरचनाओं को धराशायी किया गया। राजस्व और पुलिस साथ थी। प्रमुख रूप से सड़क, नाली और दीवारों को उखाड़ा गया। दोपहर 12 बजे से शाम तक तोड़फोड़ अभियान चला।

गौरतलब है कि शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों के लगभग डेढ़ सौ भू स्वामियों को एसडीएम तखतपुर द्वारा नोटिस जारी कर 9 फरवरी को शाम 5 बजे तक जवाब तलब किया गया था। एक भी भू स्वामी अथवा प्लाटर ने निर्धारित समय सीमा तक जवाब नहीं दिया। बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस व नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराए उनके द्वारा विभिन्न संरचनाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया था जो कि शासन के कई नियमों के विपरीत है। एसडीएम श्री क्षेत्रज्ञ ने कहा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन भू स्वामियों के अवैध निर्माण को तोड़ा गया, उनमें उक्त ग्रामों से संबंधित शत्रुघ्न पिता तिहारू, बिनबाई बेवा तिहारू, उदय खांडे पिता चित्राकुमार, छतलाल पिता तिहारू, सतबतिन बाई पिता तिहारी, बाजहीन पिता तिहारू, संतकूमार पिता तिहारी, पांचों बाई पति तिहारू, सतबाई पिता तिहारू, मुर्तजा हुसैन पिता हाजी गेयुर हुसैन, अनिल पिता कन्हैया लाल, राम अवतार पिता जयकिशन अग्रवाल, मंजूदेवी पति राधेश्याम, राधेश्याम साहू पिता मालिकराम साहू तथा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पिता शंभूसिंह शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...