बिलासपुर

बिलासपुर पढ़ने आए छात्र की हुई हत्या,, सरकंडा थाने से चंद कदम की दूरी पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सरकंडा थाना से चंद दूरी पर छात्र कि खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। बुधवार देर रात सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कि लाश सरकंडा स्थित खेल परिसर में मिली है। जिसपर तत्काल उन्होनें मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले कर शव गृह में भेजवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला जशपुर के लैलूंगा में मूल रूप से रहने वाला देवव्रत सिंह पैकरा वर्तमान में बिलासपुर में रहकर साइंस कॉलेज में एमएससी कि पढ़ाई करता था। बुधवार को खेल परिसर में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पंकज लास्कर जो कि उसका दोस्त था। उसके और अन्य दोस्तो के साथ अपने मित्र दीपक का जन्मदिन मनाने मोपका गए हुए थे।

जहां से करीब 9 बजे वह खेल परिसर पहुंचे। जहाँ उन्होनें जमकर शराब पी। इस दौरान पंकज ने देवव्रत व उसके एक अन्य दोस्त को सिगरेट लेने के लिए भेजा। रात करीब 9 बजे पान दुकान संचालक अमित यादव से उधार में सिगरेट लेने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जिससे गुस्साए दुकान संचालक अमित चाकू लेकर खेल परिसर पहुंचा और पंकज को खोजने लगा। तभी वहां उसे देवव्रत मिल गया, जिसके साथ मारपीट कर उसके सीने में चाकू मार दिया, जिससे देवव्रत बेहोश होकर गिर गया। इन सब के बाद देवव्रत के दोस्त भी वहा से भाग निकले। करीब 11 बजे पंकज ने खेल परिसर के सिक्युरिटी गार्ड शंकर वस्त्रकार को फोन किया और बोला कि उसका दोस्त वहीं नशे में गिर गया है।

जहाँ सिक्युरिटी गार्ड को देवव्रत की खून से लथपथ लाश मिली। जिन्होंने तत्काल सरकंडा पुलिस को सूचना दी। इधर पुलिस ने मामले में शामिल सभी युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो सारी कहानी सामने आई। वही आरोपी पान दुकान संचालक अमित यादव पुलिस के हिरासत में है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...