मस्तूरी

मस्तूरी :- गतौरा में किराना दुकानदार और परिवार पर जानलेवा हमला….पैसे मांगने पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में 22 मई 2025 की शाम को एक किराना दुकानदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। प्रार्थी संतोष कांत, जो अपने परिवार के साथ अम्बेडकर चौक के पास रहते हैं, उन्होंने इस संबंध में मस्तूरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब संतोष कांत अपने बेटे शशिकांत 20 वर्ष के साथ दुकान पर थे। दोपहर लगभग 4 बजे आरोपी सुमेन्द्र खाण्डे, नशे की हालत में दुकान के सामने बैठा था। उसने दुकान से पानी पाउच और राजश्री खरीदे परंतु भुगतान नहीं किया। जब संतोष कांत ने पैसा मांगा, तो सुमेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद वह अपने घर गया और 100 रुपये लाकर शशिकांत को अपशब्द कहते हुए दिया। जब संतोष कांत ने विरोध किया तो वह और अधिक उग्र हो गया। शाम करीब 6:30 बजे सुमेन्द्र अपने छोटे भाई शिव खाण्डे के साथ वापस आया और दोनों ने मिलकर शशिकांत को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान शिव खाण्डे ने लोहे की पाइप से शशिकांत के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर संतोष की पत्नी अशोक बाई और छोटा भाई संतराम कांत मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में संतोष कांत को गले और सीने में, जबकि संतराम को पसली और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। घायल शशिकांत और संतराम को सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मस्तूरी पुलिस ने सुमेन्द्र खाण्डे, शिव खाण्डे और उनके अन्य पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ धारा 109-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार