रायपुर

छत्तीसगढ़ पोस्टिंग ब्रैकिंग – चुनाव आयोग ने की नए अफसरों की पोस्टिंग, बिलासपुर जिले की कमान अवनीश कुमार शरण को, देखिए पूरी लिस्ट..

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने कमान संभाल ली है। इस बीच, आयोग ने हटाएं गए कलेक्टर्स के बदले नई पोस्टिंग आदेश जारी कर दिया है। जहा बिलासपुर जिले कि जिम्मेदारी बैच 2009 अवनीश कुमार शरण और रायगढ़ जिले कि जिम्मेदारी बैच 2010 कार्तिकेय गोयल को दी गई है। जबकि सयुक्त सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, प्रबंधन संचालक व मार्कफेड के एमडी की ज़िम्मेदारी बैच 2012 इफ्फत आरा को दी गई।

तो वही मिली जानकारी के अनुसार मोहित गर्ग को राजनांदगांव, रामगोपाल गर्ग को दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला को कोरबा एसपी का प्रभार दिया गया है। साथ ही अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आपको बता दे कि पूर्व में आचार संहिता लगने के तीन दिन के भीतर केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की थी। जहा चुनाव प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने और पारदर्शिता को प्रभावित करने की शिकायतों पर प्रथम दृष्टया रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने कुल आठ अधिकारियों को हटा दिया था।

इनमें दो कलेक्टर, तीन एसपी, दो एडिशनल एसपी और एक अन्य अधिकारी है। उनमें बिलासपुर कलेक्टर संजय झा (बैच 2011), रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ( बैच 2012), राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा (बैच 2010), दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा(2014) और कोरबा एसपी उदय किरण (बैच 2015) शामिल थे। इसी तरह एडिशनल एसपी में बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी व दुर्ग एडिशनल एसपी संजय ध्रुव के नाम शामिल थे। जिनके बदले में नई अफसरों को प्रभार दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,