बिलासपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी फरियादियों की समस्याएं…निराकरण के दिये निर्देश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर (खैरा) गांव के किसानों ने धान में लगे तनाच्छेदक कीट के प्रकोप से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने मस्तूरी एसडीएम को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम नेवरा निवासी रामनाथ साहू ने किसान ऋण पुस्तिका में नाम दर्ज कराने कलेक्टर को आवेदन दिया है।

उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका में नाम नहीं होने से धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर ने मामले को गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सीपत के ग्राम जांजी निवासी योगेश कुमार यादव ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आंखों की समस्या होने से कुछ भी काम नहीं कर पाने के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सिविल सर्जन बिलासपुर को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रगति कुर्रे ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। देवरीखुर्द निवासी भारती बरगाह ने निराश्रित पेंशन दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...