जांजगीर चाँपा

दुकान से बाइक पार्ट्स की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…सामान छुपाने वाली महिला भी आई लपेटे में,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – आटोमोबाइल दुकान से पार्ट्स की चोरी के मामले में पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा एक चोर सहित चोरी के समान को छिपाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के समान को जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के आटोमोबाइल दुकान के गोदाम से 8 मई को मोटर सायकल के पार्टस/आयल की चोरी होने की शिकायत पामगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। जहा चोरों ने दुकान से करीब 49 हजार 115 रुपए के समान पर अपना हाथ साफ़ किया था। इधर घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जहा संदेह के आधार पर बोरसी निवासी राजकुमार जोगी को पकड़ पूछताछ की गई। जिसमे उक्त घटना को स्वीकार कर आरोपी ने बताया कि चोरी कर उसने उक्त समान को चण्डीपारा निवासी सोनिया बेगम के घर और उसके आंगन में छिपा दिया था। उक्त मामले में दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की समान को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. संतोष बंजारे, प्र.आर. अजय कँवर, आर. विश्वजीत आदिले, भुनेश्वर साहू, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी