कोटा

कोटा नगर के गुरुद्वारा के पास खड़ी ट्रक से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार CAF जवान की मौत

प्रेम सोमवंशी

कोटा-बेलगहना मार्ग के गुरुद्वारा के पास खड़ी ट्रक से टकरा कर बाईक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक के शव को कोटा हॉस्पिटल लेकर पहुँची।मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिव नारायण पोर्ते पिता आनंद सिंह 30 वर्ष ग्राम सेमरिया निवासी सुबह अपने घर से निकला था जब वह देर शाम आपने घर जा रहा था।

तब वह कोटा नगर के गुरुद्वारा के पास पहुचा था कि कोटा FCI गोदाम में माल खाली करने आये ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। जिसमे से एक ट्रक MP 21 H 1645 से शिव नारायण टकरा गया जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी और तत्काल उसे लेकर कोटा हॉस्पिटल पहुँचे जहाँ डॉक्टर द्वारा चेक करने के बाद शिव को मृत घोषित कर दिया।

कोटा पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों दी जिसके बाद मृतक के परिजन कोटा हॉस्पिटल पहुँच गए है। रात हो जाने के वजह से पोस्टमार्टम नही हो पाया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स CAF का जवान था जोकि बीजापुर क्षेत्र में पदस्थ था जो 15 दिन पहले छुट्टी में अपने घर सेमरिया आया हुआ था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...