बिलासपुर

खनिज माफियाओ पर बड़ी कार्रवाई: 4 हाइवा, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 चैन माउंटेन जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर विभिन्न क्षेत्रों से कुल 4 हाइवा, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 01 दिसंबर को मटियारी क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते एक हाइवा को पकड़कर थाना सीपत की अभिरक्षा में रखा गया।

03 दिसंबर को लमेर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक हाइवा को कोनी पुलिस को सुपुर्द किया गया। इसी दौरान आमागोहान क्षेत्र में मुरुम के अवैध उत्खनन में प्रयुक्त 1 चैन माउंटेन और 2 हाइवा को मौके पर ही सील कर चालकों की सुपुर्दगी में दिया गया। 06 दिसंबर को लमेर क्षेत्र में रेत भरकर ले जा रही 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना कोनी को सौंपा गया।

वहीं 07 दिसंबर को निरतु क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाना सकरी में रखा गया। इसके साथ ही निरतु, लोखड़ी, पाठबाबा और धुरिपारा क्षेत्रों में अवैध खनन रोकने बनाए गए रैंप को भी तोड़ दिया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी इसी तरह निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार