बिलासपुर

निजात अभियान :- अवैध शराब बेचने वाले 3 आरोपियों के यहाँ पुलिस ने मारी रेड….कब्जे से 23 लीटर शराब और अन्य सामान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘‘निजात अभियान” चलाया जा रहा है एवं आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं, इसी क्रम में थाना प्रभारी के नेतृत्व में सकरी पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सकरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोड़ापुरी एवं बटालियन के सामने मेन रोड सकरी से आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से शराब रखे पाये जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी और जब्त सामान:-

01- सुभाष जायसवाल के कब्जे से – – 01. दो नग पीले रंग की जरीकेन में भरा हुआ महुआ शराब कुल मात्रा 08.500 लीटर कीमती 1700/- रूपये । 02. महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर दो नग, लोहे का चूल्हा जो दो चुल्हा युक्त है, पीतल की गुंडी 01 नग, सिल्वर की डेक्ची 03 नग, मिट्टी की हंडी रबर का पाईप लगा हुआ कुल 01 नग, प्लास्टिक का ड्म कुल 03 नग, जुमली कीमती 15,000 हजार रूपये ।

02- ब्रिजेश जायसवाल के कब्जे से – 01. दो नग पीले रंग की जरीकेन में भरा हुआ महुआ शराब कुल मात्रा 09.00 लीटर कीमती 1800/- रूपये। 02. महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर एक नग, लोहे का चूल्हा एक नग, सिल्वर की डेक्ची चार नग, मिट्टी की हंडी रबर का पाईप लगा हुआ कुल दो नग, प्लास्टिक का ड्म कुल तीन नग, जुमला कीमती 10,000 हजार रूपये ।

03- तरूण दुबे के कब्जे से -1. एक स्लेटी रंग के पिट्ठू बैग के अंदर 30 नाग 180 ML के सील बंद सीसी में प्रत्येक में 180 ML भरा देशी प्लेन शराब कुल 5.400 लीटर कीमती 2400 रुपए

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, जीवन साहू, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक कलेश्वर यादव, संजय बंजारे, विनोद दास मानिकपुरी, मालिक राम साहू एवं समस्त थाना स्टाफ की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...