बिलासपुर

VIDEO: मंगला शराब दुकान में सेंधमारी कर 3 लाख 60 हजार रुपए की हुई चोरी….दीवार तोड़कर घुसे चोर काउंटर से ले गए नगदी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित देशी शराब दुकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है, जो दीवार को तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर से बिक्री रकम 3 लाख 60720 रुपए पर हाथ साफ कर फरार हो गए, जब सुबह दुकान खोलने कर्मचारी पहुँचे तो उन्हें चोरी की भनक लगी। मिली जानकारी के अनुसार ताराचंद साहू उसलापुर सांई नगर बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है जो मंगला देशी शराब दुकान में सुपरवाइजर का काम करता है, रविवार को वह दुकान में रात 10 बजे के लगभग ताला लगाकर गार्ड प्रदीप केंवट और दीपक जांगड़े को तैनात कर घर चला गया था,

जिसे आज सुबह सेल्समैन हेतराम ने फोन कर बताया कि देशी शराब दुकान में चोरी हो गई है, जब सुपरवाइजर ताराचंद वहाँ पहुँचा तो देखा कि दुकान की दीवार में छेद है वही काउंटर में रखी बिक्री रकम 3 लाख 60720 रुपए गायब है, जिसने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...