रायगढ़

ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने 24 घण्टो के भीतर सुलझाया मामला,  लूट की रकम बरामद

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना घरघोड़ा में एक लूट की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें ट्रेलर वाहन चालक दीपक कुमार पिता विनोद विश्वकर्मा, निवासी जिला गया बिहार ने जानकारी दी कि 23 सितंबर 2024 को वह एम.एल.पी.एल. कंपनी रायगढ़ के ट्रेलर वाहन क्र. सीजी-11-बी.एम.-5410 का चालक था। वह बरौद माइन से कोयला लोड कर टी.आर.एन. कंपनी भेंगारी में खाली कर, खाली ट्रेलर को अडानी कंपनी तमनार लेकर जा रहा था। रात्रि लगभग 2 बजे (24 सितंबर) शैतान चौक, घरघोड़ा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को रोककर, गाड़ी में घुसकर हाथ-मुक्का से मारपीट की और उसके पर्स से ₹15,000 की लूट कर फरार हो गए। इस घटना पर थाना घरघोड़ा में अपराध धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को मेडिकल के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार चोट सामान्य होने के कारण धारा 309(4) बी.एन.एस. को हटाकर धारा 126(2), 309(6) बी.एन.एस. को जोड़ा गया। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप संदेही विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु, संजु पैंकरा और दिलीप निषाद, तीनों निवासी नावापारा, घरघोड़ा को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष पीड़ित वाहन चालक द्वारा विधिवत पहचान कराई गई, जिसमें उन्होंने आरोपियों की पहचान स्पष्ट रूप से की। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम में से ₹10,500 बरामद की। विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु से ₹3,500, संजु पैंकरा से ₹4,000 और दिलीप निषाद से ₹3,000 रुपये जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों (1) विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु, उम्र 20 वर्ष (2) संजु पैंकरा, उम्र 25 वर्ष (3) दिलीप निषाद, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई राजेश मिश्रा, आरक्षक प्रेम राठिया, किशोर राठौर, राजेश राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
"मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम