सीपत

नैला से दुर्गा दर्शन कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक युवती को ट्रेलर ने लिया चपेट में,युवक की मौके पर हुई मौत, युवती गंभीर सिम्स रिफर

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।वही युवती गंभीर चोट लगने से बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौवाताल निवासी कलिंधर पटेल ने सीपत थाना उपस्थित होकर पुलिस को बताया की उसका लड़का नंदकिशोर पटेल उम्र लगभग 22 वर्ष शुक्रवार शाम अपने बाइक हीरो स्पलेंडर क्र. CG 10 BE 6472 में जांजगीर जिले के नैला दुर्गा दर्शन करने जा रहा हु बोलकर घर से निकला था जो दुर्गा दर्शन कर शनिवार सुबह वापस बिलासपुर तरफ से अपने घर जा रहा था तथा उसके साथ सीपत क्षेत्र के एक युवती भी थी जो बाइक के पीछे सवार थी वही सुबह 6,30 बजे सीपत स्थित द्वारिका पांडेय के घर के पास पहुंचा ही था

तभी सामने गुड़ी तरफ से आ रही ट्रेलर क्र. CG 10 BH 6375 ने सामने से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहे नंदकिशोर की सिर को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।वही बाइक के पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स रिफर किया गया है।वही बाइक को चपेट में लेने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया जिसे सीपत पुलिस ट्रेलर को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...