रायगढ़

हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट… हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घरेलू विवाद के दौरान पति ने लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, थाना चक्रधरनगर से मृतिका मेहतरीन बाई मंझवार निवासी ग्राम बाँसजोर की मर्ग डायरी जांच के लिए धरमजयगढ़ थाना भेजी गई थी। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने मर्ग क्रमांक 81/2026 के तहत जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि 17 जून 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी पति श्यामलाल मंझवार 24 वर्ष, निवासी ग्राम बाँसजोर, का पत्नी मेहतरीन बाई से इलाज के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान मृतिका ने आरोपी पर डंडे से वार कर दिया, जिससे आक्रोशित होकर श्यामलाल ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मेहतरीन बाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां 20 जून की शाम करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद धरमजयगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक गंगाराम भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन...