सीपत

मंदिर दर्शन कर लौट रहे 2 बाइक सवार युवकों को ट्रेलर ने लिया चपेट में….1 युवक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर सीपत थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 3 बजे के आसपास सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बाम्हू मेन रोड में बाइक क्र.CG 10 Y 4066 में सवार दो युवक को मटियारी तरफ से आ रही ट्रेलर क्र.CG 12 S 5814 ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक अमित दास मानिकपुरी पिता मन्नू दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वही पीछे बैठे राजकुमार साहू को जबड़ा, सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को छोड़ मौके से फरार हो गया। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है एवं मृतक के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर मर्च्युरी में भेज कार्रवाई में जुट गई।

वही मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया की मृतक और घायल सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमतराई के निवासी है जो शनिवार शाम मंदिर दर्शन करने ग्राम खोहनिया गए हुए थे तभी वापस आते समय दुर्घटना का शिकार हो गए वही शनिवार को शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नही हो पाया था जिसका पोस्टमार्टम रविवार को सुबह किया गया वही सीपत पुलिस ट्रेलर को जब्त कर आगे की विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...