मल्हार

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा मंडल मल्हार ने किया वृक्षारोपण…

उदय सिंह

मल्हार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत मस्तुरी विधानसभा के भाजपा मंडल मल्हार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा सहकारी समिति मल्हार के धान खरीदी केंद्र परिसर एवं ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। ग्राम डोमगांव, ओखर, सुकुलकारी, पचपेड़ी, बुढीखार, धुर्वाकारी, कटहा और जलसो सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेड़ों की देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष देवचरण यादव, महामंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय, सरपंच श्रीमती शशि घोष, पार्षद मिथुन यादव, प्रबंधक राजबहादुर, सचिव हरीश घृतलहरे, बुथ अध्यक्ष श्याम घोष, नवीन घोष,प्रवेश घोष सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण को संरक्षित रखने और धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में