बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटना..पुरानी रंजिश में आरोपी ने युवक को मारा चाकू, दयालबंद क्षेत्र में हुई घटना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद में चाकूबाजी का मामला प्रकाश में आया है। जहां घायल प्रार्थी को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रार्थी से मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद में रहने वाला रजक शंकर जो कि लीपाई पोताई काम करता है। सोमवार को वह गुरू नानक स्कूल के पास से दुर्गा पंडाल से भोग प्रसाद बांट कर रात 11 बजे अपने घर जा रहा था। तभी सतीश किराना दुकान के पास चप्पु सोनकर प्रार्थी को पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगा। बात यही तक नही रुकी आरोपी ने आवेश में आकर प्रार्थी के गले के ऊपर चाकू से वार कर दिया।

जिससे खून से लथपथ प्रार्थी मौके पर ही गिर गया। जिससे आप पास के लोगो ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने बताया कि आरोपी चप्पू सोनकर ने घटना के बाद मौजूद आसपास के लोगो को धमकाने लगा। जहां उसने कहा कि उक्त मामले में कोई गवाही देगा तो उसके घर को पेट्रोल डाल कर जला दुंगा। वही मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...