बिलासपुर

मुख्य चौराहे से फिर एक बाइक की चोरी का मामला, सीसीटीवी फुटेज में आई चोरों की हरकत…पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी तलाश में

विधि सिंह

बिलासपुर – तोरवा चौक में स्थित बार के पास रात्रि 11:30 बजे युवक मोहम्मद ऐहतेशाम खान की मोटरसाइकिल रॉयल इन्फिल्ड क्लासिक की चोरी का मामला सामने आया हैं। चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी मोहम्मद ऐहतेशाम खान ने तोरवा थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया हैं मोहम्मद ने बताया वह बार में काम करता हैं दिनांक 03.02.2021 को रात्रि 11:30 बजे वह अपनी रॉयल इन्फिल्ड क्लासिक कंपनी की बुलेट मोटरसाइकिल पंजीयन नंबर सीजी 10 एई 3698 सिल्वर कलर का कीमत करीबन 40,000 रुपये बार के सामने खड़ी किया था। हैंडिल गाड़ी लॉक कर चाबी अपने पास रखा था वह दिनांक 04.02.2021 रात्रि को करीबन 01 बजे घर में काम पड़ने से बार से बाहर निकला तो देखा उस युवक की मोटरसाइकिल नहीं थी उसने आस पास के इलाके में तलाश की एवं वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा ,तब उसे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को ले जाते हुये दिखे। मोहम्मद को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि उसकी मोटरसाइकिल दो अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिया है। उसने तत्काल तोरवा थाने में इस बात की जानकारी दी, जहाँ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्जकर जाँच में जुट गए।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...