बिलासपुर

बिलासपुर में रहेंगे सोमवार को मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

डेस्क

सोमवार 17 जून की दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां उनका शाम तक व्यस्त कार्यक्रम है। दोपहर 2:00 बजे बिलासपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे छत्तीसगढ़ भवन जाएंगे, जहां वे दोपहर का भोजन करेंगे। यही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी वे मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बज कर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री मंगला में स्थित वंदना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे। जहां से वे प्रताप टॉकीज चौक पहुंचेंगे यहां नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला बहतराई स्टेडियम पहुंचेगा जहां 9वी सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आगाज मुख्यमंत्री करेंगे , वही इस मैदान में लगाए गए एस्ट्रो टर्फ का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। शाम 5:20 पर मुख्यमंत्री सिम्स ऑडिटोरियम पहुंचेंगे जहां बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में वे हिस्सा लेंगे।

बिलासपुर में उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 6:00 से 7:00 के बीच होगा। वे इस दौरान कबीर जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वे रायपुर राजधानी लौट जाएंगे । मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर रखी है। रविवार को भी दिनभर सुरक्षा इंतजाम के तहत सभी मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच की गई तो वहीं कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,