मस्तूरी

राशि पावर प्लांट के अंदर घुसकर गुंडागर्दी करने वाला सरपंच गिरफ्तार… प्रबंधन ने दर्ज कराई थी शिकायत

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित राशि पावरप्लांट मे घुसकर गुंडागर्दी करने वाले पाराघाट सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि प्रार्थी विवेक खेमका डायरेक्टर राशि स्टील पावर प्लांट के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 02.10.23 की रात्रि को प्रदीप सोनी ग्राम सरपंच पाराघाट अपने एक अन्य साथी के साथ करीब 01 बजे पाराघाट स्थित राशि स्टील पावर प्लांट के अंदर जबरदस्ती घुसकर वहां रात्रि पाली में काम कर रहे कर्मचारी एवं मजदूरों को गाली गलौच कर काम बंद करने की धमकी देते हुए पावर प्लांट की बिजली सप्लाई को अचानक से काट कर प्लांट को जबरदस्ती बन्द कर दिया जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों एवं मजदूरों का जीवन संकट में आ गया साथ ही बिजली कनेक्शन को अचानक से काट दिए जाने से प्लांट के अचानक से बन्द होने से उत्पादन भी ठप हो गया

जिससे कंपनी को 40-50 लाख रुपये का नुकसान होना बताये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में आरोपी सरपंच ग्राम पाराघाट प्रदीप सोनी पिता दुर्गा प्रसाद सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी पाराघाट को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण का एकअन्य आरोपी चंद्रपाल साहू अभी फरार है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा...