मल्हार

मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद

उदय सिंह

बिलासपुर – अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बेचने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 16 लीटर 740 मिलीलीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार मल्हार क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदेवा में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठाकुरदेवा निवासी अंजोर दास बंसल अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए।

इसके बाद मल्हार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी शराब छिपाने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी अंजोर दास बंसल पिता तुलाराम बंसल 35 वर्ष, निवासी ठाकुरदेवा, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में मल्हार पुलिस के उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, नुवास तिग्गा, आरक्षक रमेश साहू, किशन राय एवं विकास अंचल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...