बिलासपुर

फिर ऑनलाइन ठगी… बैंक अकाउंट से पार हुए 2 लाख 95 हजार रुपए,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोनी स्थित आईटीआई में कार्यरत
प्रशिक्षण अधिकारी के साथ ठगी का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। जहां प्रार्थी के बिना ओटीपी बताए ही उनके खाते से 2 लाख 95 हजार रुपए की ठगी हो गई है। जिसकी लिखित शिकायत
रामा ग्रीन सिटी निवासी आशीष श्रीवास ने सरकंडा थाने में दर्ज कराया है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका आइडीएफसी फस्ट बैंक में खाता है। उन्होंने 28 अक्टूबर को एकाउंट चेक किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि खाते से दो दिन के भीतर दो लाख 95 हजार रुपये निकल गए हैं। इसके बाद उन्हे अपने साथ धोखाधड़ी की आशंका हुई। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 26 अक्टूबर को चार बार में एक लाख रुपये और 27 अक्टूबर को चार बार में एक लाख रुपये सहित 28 अक्टूबर को तीन बार में 95 हजार रुपये खाते से निकाले गए हैं। इस बीच उनके मोबाइल पर ओटीपी आ रहा था। इसे प्रार्थी ने नजर अंदाज कर दिया था। वही उन्होंने उक्त ओटीपी को किसी के साथ साझा नही किया था। लिहाजा उनके साथ शातिर ठगो ने बड़े ही शातिराना ढंग से 2 लाख 95 हजार की ठगी कि घटना को अंजाम दिया है। वही इस मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,