बिलासपुर

पांच साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और शहर में कांग्रेस के विधायक… बढ़ते अपराधों से जनता त्रस्त:- अमर अग्रवाल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल द्वारा जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जहाँ उन्होंने बुधवार को तिलक नगर वार्ड क्रमांक 7, और गायत्री नगर पश्चिम मंडल वार्ड नं 11,सिंधी कॉलोनी,चांटापारा सहित भक्त कवर राम नगर के वार्ड वासियों से रूबरू हुए।

जहां उन्होंने आम जनता से भेंट कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए लोगों की समस्याए सुनी। इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पॉच साल में जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और शहर में कांग्रेस के विधायक है तब से यहॉं बढ़ते अपराधों से जनता त्रस्त हैं। कांग्रेस के लोगों के लिए समाज संविधान और लोकतंत्र, सहकारी संघवाद, संघीय संस्थाओं की जगह सत्ता और एक परिवार की परिक्रमा ज्यादा मायने रखती है।

सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर प्रदेश की माताओं-बहनों से शराबबंदी का वादा किया था लेकिन शराब को दूर करने के बजाय उन्होंने घर-घर शराब परोसना शुरू कर दिया। महामारी के समय भी दवाईयों की चिंता छोंड़ सरकार ने घर घर शराब की सप्लाई को तवज्जो दी। उन्होंने बताया कि शहर में सर्वधर्म सम भाव का वर्चस्व रहा किन्तु आज अपराधिक गतिविधियों का वर्चस्व है। शहर में दिन दहाड़े बाहर से शूटर मंगाकर यहॉं गोली मार दी जाती है।

पूरे शहर में आम आदमी दहशत में जी रहा है, जनता परेशान है,पॉंच साल में शहर का अपराधीकरण कर दिया गया है। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कि सरकार में सबसे बड़ा नुकसान उन युवाओं का हुआ है जिन्हें नशे की गिरफ्त में ढकेल दिया गया। छत्तीसगढ़ के लाखों युवा नौकरी के लिए सी.जी.पी.एस.सी. और व्यापम की परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार में लाखो युवाओं के सपने अधूरे रह गए।

पीएससी के अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं और अपने संबंधियों को नियुक्ति का ऐसा खेल खेला जिससे हर वर्ग का प्रतियोगी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पांच वर्ष हो गए सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी नहीं हो सके। नई भर्ती के बाद कोरोना के नाम पर वेतन 30 प्रतिशत कटौती की जाती रही है। सरकारी कर्मियों की परिवीक्षा अवधि बिना किसी कारण के दो से तीन वर्ष कर दी गई,

युवाओं को ऐसी सजा देश की किसी राज्य में नही मिली। मुफ्त की घोषणाएं करने वाली सरकार की यह दोहरी नीति, युवा असंतोष का कारण बन गई है। बीजेपी की सरकार आने पर सभी वर्गों के साथ युवा हितों के अनुकूल प्रासंगिक भर्ती प्रणाली अपनाई जाएगी ताकि राज्य के युवा तरक्की के सफर में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर सके। उन्होने राज्य स्थापना के 24वी वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा, छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा की देन है और भाजपा ही इसे सवारेगी।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,