बिलासपुर

दुष्कर्म का आरोपी उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार… घटना के बाद से था फरार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पकड़ने में तोरवा पुलिस ने सफलता मिली है। तोरवा पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि बतरौली थाना बरकट्ठा जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

जिसके खिलाफ परिजनों ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर तोरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इस बीच तोरवा पुलिस को आरोपी का लोकेशन उत्तरप्रदेश में ट्रेस हुआ। जिसपर आला अफसरों के निर्देश पर तोरवा पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह एवं प्रधान आरक्षक 591 किशनलाल नवरंग आरक्षक 544 अनूप 1161 रामचंद्र ध्रुव का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...