जांजगीर चाँपा

राजस्व विभाग में पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी…धोखाधड़ी करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा
सरकारी विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामले अब भी सामने आ रहे है, इसी तरह एक धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी इसाक मसीह निवासी बेलदार पारा चांपा द्वारा 28.08.2024 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके लड़के शशांक मसीह रेलवे स्टेशन चांपा में सफर के दौरान आरोपी जुगल किशोर साहू से मुलाकात व बातचीत के दौरान प्रार्थी के लड़के शशांक को बोला कि मंत्रालय में मेरी जान पहचान है कुछ काम होगा तो बताना अभी पटवारी का वैकेंसी निकला है नौकरी लगवा दूंगा इसके लिए 500000/ लगेगा जिसमें ढाई लाख रुपए अभी देना होगा और ढाई लाख रुपए काम होने के बाद देना होगा तो प्रार्थी द्वारा आरोपी जुगल किशोर को ढाई लाख रुपए कैश एवं ढाई लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से दिया गया, लेकिन पटवारी भर्ती में प्रार्थी के बेटे का चयन नहीं हुआ तब आरोपी जुगल किशोर से अपना दिया हुआ पैसा ₹500000 मांगे तो जुगल किशोर घूमाने लगा तथा रुपया देने में आनाकानी कर रहा था, जिसकी रिपोर्ट पर धारा 420 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया। धोखाधड़ी जैसे मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को जिला रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम से ठगी करना बताए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डा. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा, एएसआई अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, दिलीप सिंह प्रधान , आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...