बिलासपुर

रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…. तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सिरगिट्टी पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में रात्रि सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडा-बदमाशों की सघन जांच की। इस दौरान धारदार हथियार रखने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तलवार और पांच चाकू बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान करीब 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों एवं गुंडा-बदमाशों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों के पास धारदार हथियार मिले।

पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास सिंह 32 वर्ष, निवासी कंचन विहार, प्रमोद कुर्मी 26 वर्ष, निवासी नयापारा, अनिकेत नेताम 24 वर्ष और लक्की नेताम 22 वर्ष, दोनों निवासी नयापारा, राम नायक 18 वर्ष, निवासी सिलपहरी तथा रोहित तांडी 34 वर्ष, निवासी महिमानगर शामिल हैं। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित धुरी 36 वर्ष, निवासी बन्नाकडीह को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस उसे संबंधित प्रकरण में पूछताछ के लिए थाना लेकर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर घूमने वाले लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। पुलिस ने देर रात नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई है। सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चाकूबाजी, हथियारबाजी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की रात्रिकालीन चेकिंग से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,