बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में जारी है सघन जांच कार्रवाई…आरपीएफ ने 8 लाख नकद सहित चांदी के आभूषण किये जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अन्य जिले एवं राज्यों से आने वाले अवैध नकद और सामग्री जब्ती कर लगातार कार्रवाई की जारी है। आरपीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन बिलासपुर से संदिग्धों की जांच कर उनसे लगभग 8 लाख कैश एवं चांदी के आभूषण जब्त किये। कार्रवाई के क्रम में भाटापारा निवासी अशोक अग्रवाल से 3 लाख 42 हजार रूपये नगद मिले। उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा इन रूपयों के संबंध में किसी भी प्रकार की सही जानकारी नहीं दी गई। इसी प्रकार महाराष्ट्र के ओमप्रकाश बिश्नोई से 3 लाख रूपये नकद एवं जिले के करहीपारा निरतू निवासी रोहित कुमार लोनिया से 1 लाख 50 हजार एवं 967 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किये गये। आरपीएफ की टीम ने सभी प्रकरणों को एफएसटी टीम को कार्रवाई के लिए सौंपा है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,