बिलासपुर

सेठ जी की करनी सीवरेज का दंश भोग रहे शहरवासी…5 साल पहले जो इतिहास रचे थे उसे आगे बढ़ाने का संकल्प ले चुकी है जनता:- शैलेश पाण्डेय

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी सेठ जी बार-बार 5 साल क्या किए और शहर को 5 साल में बर्बाद कर दिए का झूठा प्रलाप करते हुए अपने 15 साल के कार्यकाल में बिलासपुर शहर के बर्बादी का इतिहास जो उन्होंने लिखा उसका वे कोई जिक्र तक नहीं करते 15 साल तक बिलासपुर की छाती पर बैठकर सेठ अमर ने जो मूंग दले है उसे शहर की जनता ने भोगा है । विधायक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि असफल सिवरेज परियोजना जिसे अमर अग्रवाल अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते रहे है ,को शरहरवासी आज भी भोग रहे है। सिवरेज की खुदाई को भरने के लिए अरपा नदी से बेहिसाब रेत का उत्खनन करवा अरपा नदी की छाती को छलनी करवा देने वाले सेठ अमर अग्रवाल रेत माफियाओं को संरक्षण देते रहे है । सिवरेज के नाम पर हजारों ट्रक रेत किस निर्माणाधीन कालोनी में जाता था यह पूरे शहरवासियों को पता है लेकिन सेठ के गुर्गों के आतंक के कारण कोई विरोध नहीं कर पाता था।

हिम्मत है तो अपने नाम के उल्टा नाम वाले तमाम प्रोजेक्ट की सच्चाई का भी खुलासा वे कर दें ।सिवरेज की खुदाई और पटाई में सेठ जी के संरक्षण के चलते जो घोर लापरवाही बरती गई उसका खामियाजा आज भी शहरवासी भोग रहे है। सड़कों की कई बार मरम्मत के बाद भी सड़कें आज भी धंस रही है। सिवरेज के नाम पर 8 सौ करोड़ की बंदरबांट कर शहरवासियों की आखों में धूल झोंक कर फिर से मिस्टर क्लीन बनकर जनता के सामने सेठ जी पहुंच गए है।बहरूपिया भेष बदलकर गली गली घुम रहे है जनता इनके झांसे में नही आने वाली है। इनके आतंक और दुर्व्यवहार से जनता, व्यापारी,अधिकारी,कर्मचारी सब पीड़ित रहे है और आज वे इन्ही पीड़ितों के पास पहुंचकर घड़ियाली आंसू बहा रहे है मगर अब सारे पीड़ित 15 साल पुराने दुखद समय की ओर फिर से लौटना नही चाहते बल्कि ।ताकि स्वर्णिम बिलासपुर और सभी क्षेत्रों में विकसित बिलासपुर की नींव रखने की दिशा में आगे बढ़ सकें ।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR