मस्तूरी

भाजपा के जीतने पर विकास निश्चित और कांग्रेस के जीतने पर घोटाले की गारंटी… जेपी नड्डा ने मस्तूरी में जनसभा को किया संबोधित, डॉ बांधी के लिए मांगा समर्थन

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवार जहाँ जोर शोर से अपनी जीत सुनिश्चित करने जुटे है, वही राष्ट्रीय स्तर के नेता भी उनके समर्थन में जनसभाएं कर रहे है। मस्तूरी के चिल्हाटी में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मस्तूरी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज अपने एक दिवसीय चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित मस्तूरी में जनसभा की मस्तूरी में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने का कि जहां-जहां कांग्रेस होगी वहां-वहां लूट होगी, जहां बीजेपी की सरकार होगी वहां पर विकास होगा। पहले चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम थम जाएगा तो दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर मस्तूरी पहुंचे जहां जेपी नड्डा ने चिल्हाटी मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले की गारंटी- नड्डा

मस्तुरी में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मस्तुरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में वोट करने की अपील की। नड्डा ने बीजेपी के जीतने पर विकास की गारंटी और कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले होने की गारंटी दी है।

हम ही छत्तीसगढ़ को सजाएंगे- जेपी नड्डा

जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाया था और भाजपा ही छत्तीसगढ़ को सावरेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण किया, कार्यक्रम में नड्डा ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा की गई भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

महादेव एप में 500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ- नड्डा

जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को जिताओगे तो मोदी जी के द्वारा विकास की गारंटी है, छग में विकास की गारंटी पक्की है और अगर बघेल को लेकर आए तो लूट की गारंटी भी पक्की है। बघेल सरकार में शराब, चावल ,कोयला ,गौठान ,गोबर का घोटाला हुआ। महादेव एप में 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,