रतनपुर

नाबालिग को बहलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार..रायपुर से युवक के कब्जे से नाबालिग बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नाबालिग बालिका को भगाकर साथ ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद किया गया है, आरोपी युवक ने नाबालिग से शादी कर उससे शारिरिक संबंध बनाए थे। गौरतलब है कि 26/12/2023 को परिजनों ने नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना रतनपुर में की गई थी, जिस पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना रतनपुर से टीम गठित कर संदेही के मोबाईल लोकेशन के आधार पर रायपुर में होने की सूचना पर रायपुर टीम भेजकर अपहृत बालिका व संदेही को थाना लाया गया। संदेही लक्ष्मीनारायण उर्फ सोनू धीवर से पुछताछ करने पर नाबालिग बालिका से शादी करना व शारीरिक संबंध बनाना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. बसंत मानिकपुरी, दीपक मरावी, म.आर. स्वाती बंजारे की विषेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,