बिलासपुर

सेठ जी के झूठ से जनता है वाकिफ़..अरपा नदी को लंदन के टेम्स नदी की तरह बनाने का किया था झूठा वादा:- शैलेश पांडेय

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर विधायक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने भाजपा उम्मीदवार सेठ अमर पर लगातार महाझुठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सेठ अमर अपने 15 साल के मंत्रित्व काल झूठ और सिर्फ झूठ बोलते रहे और अभी भी झूठ बोलते हुए शहरवासियो को दिग्भ्रमित कर रहे है ।दरअसल सेठ जी अब “महा लबरा” हो गए है ।उन्होंने अरपा नदी को लंदन के टेम्स नदी की तरह बनाने का झूठा वादा शहर वासियों से किया था लेकिन अरपा नदी टेम्स नदी जैसे तो नही बन सका मगर शहर के तमाम नालियों और नालों का गंदा पानी अरपा नदी में जरूर बहाया जाने लगा । सेठ जी के कार्यकाल में पूरा अरपा नदी गंदगी में तब्दील हो गया। श्री पांडेय ने कहा कि सेठ अमर अग्रवाल ने अरपा नदी को टेम्स नदी की तरह बनाने का झूठा सपना दिखाकर फर्जी प्रोजेक्ट के बहाने जनता के करोड़ों रुपए फूंक दिए और इस पैसे से प्रशासनिक अधिकारियों निगम के अधिकारियों को यह कहते हुए प्रचारित कर विदेश यात्रा करवाया गया कि टेम्स नदी के अनुसार ही अरपा नदी का प्रोजेक्ट तैयार कराया जायेगा ।इस तरह सेठ जी ने बिलासपुर की जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया।

श्री पांडेय ने कहा कि सेठ जी और कितना झूठ बोलेंगे ।भाजपा के घोषणा पत्र जिसे भाजपा के लोग प्रधानमंत्री का यशोगान करते हुए “मोदी की गारंटी” बता रहे हैं, उस गारंटी में अरपा पार को नगर निगम बनाने का कोई उल्लेख नहीं है लेकिन सेठ जी सस्ती लोकप्रियता पाने नए नगर निगम बनाने की घोषणा कर ही नहीं रहे बल्कि यह भी दावा कर रहे की निगम चुनाव के पहले ही नया निगम बना दिया जायेगा ।श्री पांडेय ने कहा कि चूंकि सरकंडा क्षेत्र का दायरा बढ़ गया है इसलिए उस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार को अलग से बजट मंजूर करने की जरूरत है ।नया नगर निगम बनाने के लिए कई तरह की तैयारियों ,परिसीमन आदि की जरूरत पड़ती है और यह सब साल भर के भीतर हो पाना संभव ही नहीं है। प्रश्न उठता है सेठ अमर क्या अपने आपको भाजपा का मुख्यमंत्री प्रत्याशी मानने लगे है जो इस तरह की घोषणाएं करने लगे है, झूठ बोलने की भी हद होती है ।सेठ जी जान चुके है कि वे इस बार भी चुनाव हार रहे है इस लिए घोषणा करने में क्या जाता है ।शहर की जनता के सामने इस “महालबरा ” की पोल पूरी तरह खुल चुकी है ।जनता अब सेठ जी पर भरोसा नहीं करने वाली है ।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...