रतनपुर

रतनपुर पीड़िता के मां पर की गई कार्रवाई में बरती गई लापरवाही….जांच रिपोर्ट के बाद टीआई निलंबित, एसडीओपी को नोटिस…पीड़िता की मां को मिली जमानत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रतनपुर मामले में पीड़िता की मां के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करने वाले टी आई को बिलासपुर एसपी ने प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में जांच समिति से प्राप्त रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है। तो वही जांच में लापरवाही बरतने वाले एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दे पूर्व में रतनपुर थाने में हुई पीड़िता के मां के ख़िलाफ़ एकतरफा कार्यवाही को लेकर स्थानीय संगठनों ने तत्कालिक थाना प्रभारी के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव के नेतृत्व में संपूर्ण तथ्यों व घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच हेतु एक टीम गठित किया था। जिसने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौप दिया है। जिसमे थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह द्वारा एकतरफा कार्यवाही करने के मामले में प्रथम दृष्टियां दोषी पाया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गई है। जहां जांच में कृष्णकांत सिंह, तत्कालिन टीआई रतनपुर की लापरवाही पाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कृष्णकांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यद्यपि कि जांच आदेशित करते ही कृष्णकांत सिंह को लाईन अटैच किया गया था। पृथक से पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल को जो उस समय थाने में उपस्थित थे, उनके द्वारा भी वरिष्ठ अधिकारियों को सम्पूर्ण तथ्यों की जानकारी से अवगत न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

पीड़िता की मां को मिली जमानत…

पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म पीड़िता की मां पर जहां त्वरित कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया था, उसमे आज बड़ी राहत पीड़िता की मां को मिली है, उसे कोर्ट से जमानत दे दी गई है, जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को मिली है सभी ने राहत की सांस ली है, बहरहाल रतनपुर बंद कराने से लेकर सभी जगह एकतरफा कारवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें पीड़िता की मां को जमानत मिलने और टीआई को निलंबित किए जाने से थोड़ी न्याय की आस जगी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...