बिलासपुर

आचार संहिता उल्लंघन का मामला…महतारी वंदन योजना का फार्म भरा 1000-1000 रुपए बांटने का आरोप, भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्षद को शो कॉज नोटिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बिलासपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एक पार्षद को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर बिलासपुर डॉ. सुभाष सिंह राज ने प्राप्त शिकायत के आधार पर दोनों को नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है। शिकायत के अनुसार निगम के वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद अशोक विधानी द्वारा हेमू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में अपने भाई राजू विधानी से महतारी वंदन योजना से संबंधित फार्म भराया जा रहा है। जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी।

फार्म भरने के एवज में अशोक विधानी द्वारा प्रथम किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपये की राशि भी कार्यालय से दी जा रही है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (2) एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 सी के तहत चुनाव में इस तरह का प्रलोभन देना प्रतिबंधित एवं दण्डनीय अपराध है। इसलिए शिकायत एवं आवेदन प्रारूप के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घण्टे के भीतर रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...