मल्हार

VIDEO: हाइवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में मौके पर भाई की मौत, बहन सहित 2 गंभीर सिम्स रिफर,परिजनों ने किया चक्काजाम,मल्हार विश्राम गृह पास की घटना 

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार में दोपहर 2 बजे के आसपास बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक में बैठी महिला समेत सड़क में पैदल चल रहा एक अन्य युवक भी हाइवा के चपेट में आया है, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हॉस्पिटल रिफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के मल्हार मेन रोड में स्थित विश्राम गृह के सामने गिट्टी से भरे हाइवा क्र CG 10 AM 7418 ने पीछे से बाइक क्र. CG 10 AE 4370 को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहे सूरज केवर्त पिता मोहित राम केवर्त उम्र लगभग 18 वर्ष हाइवा के पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

वही बाइक में पीछे बैठी मृतक की बड़ी बहन नेहा केवर्त उम्र 28 वर्ष एव भाभी लता केवर्त उम्र 28 वर्ष घायल हो गई है जिसमे बड़ी बहन नेहा केवर्त गभीर रूप से घायल है। वही सड़क में पैदल चल रहा शिवकुमार केवर्त भी हाइवा के चपेट में आया है जिसको भी गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल भेजा गया है। वही दुर्घटना करने के बाद भाग रहे हाइवा को ग्राम बकरकुदा के पास पकड़ा गया है। दुर्घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने मल्हार मस्तूरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है मौके पर मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ,पचपेड़ी थाना प्रभारी विवेक पांडेय मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और ग्रामीणों को समझाइश दे रहे है।

धान कटाई करके लौट रहे थे बाइक सवार

जानकारी मिली है की नेवारी मोड़ के आगे  लक्ष्मण सागर के पास मृतक का खेत था जिससे अपने ही घर के सदस्य भाई बहन और भाभी करके धान कटाई करने गए थे जो दोपहर कटाई कर वापस लौट रहे थे जो दुर्घटना का शिकार हो गए।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार