मल्हार

6 घंटे बाद समाप्त हुआ चक्काजाम…सहायता राशि और समुचित उपचार का मिला आश्वासन, हाइवा की ठोकर से युवक की मौत का मामला

उदय सिंह

मल्हार – मल्हार चौकी क्षेत्र के मल्हार – मस्तूरी मेन रोड में स्थित विश्राम गृह के सामने गिट्टी से भरे ट्रेलर( हाइवा) क्र CG 10 AM 7418 ने पीछे से अपने खेत से धान कटाई कर वापस मल्हार अपने घर आ रहे

बाइक क्र. CG 10 AE 4370 को मल्हार स्थित रेस्ट हाऊस के सामने पीछे से चपेट में ले लिया था जिससे बाइक चला रहे सूरज केवर्त पिता मोहित राम केवर्त उम्र लगभग 18 वर्ष ट्रेलर(हाइवा) के पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

वही बाइक में पीछे बैठी मृतक की बड़ी बहन नेहा केवर्त एव भाभी घायल हो गई थी जिसे तत्काल उपचार के लिए मल्हार पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था जहां से नेहा केवर्त की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया था जहां घायल महिला की उपचार जारी है।

वही घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाकारित ट्रेलर मालिक को मौके पर बुलाने तथा तत्काल सहायता राशि और घायल का पूरा इलाज करवाने की जिद में मस्तूरी – जोंधरा मार्ग पर शव को सड़क में रखकर चक्काजाम कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे बिलासपुर सीएसपी सहित मस्तूरी,पचपेड़ी,मल्हार पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी

लेकिन परिजन मौके पर अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद ट्रेलर मालिक द्वारा तत्काल राशि के रूप में 1 लाख नगद वही घायल का पूरा इलाज करवाने की आश्वासन के बाद साथ ही प्रशासन की तरफ से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25000 की राशि दी गई जिसके बाद करीब 6 घंटे के बाद 6,45 बजे के आसपास चक्काजाम समाप्त हुआ जिससे आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो पाया।

वही पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी स्थित मरच्यूरी भेज दिया गया है जिसका कल रविवार को सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा।

इधर मल्हार पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको...