बिलासपुर

पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के बटालियन रोड में घरेलू विवाद के दौरान ससुर ने अपने दामाद पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में दामाद शैलेंद्र नवरंग के गले में गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बटालियन रोड निवासी शैलेंद्र नवरंग रोजी-मजदूरी का काम करता है। रविवार को उसकी पत्नी अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ विवाद कर रही थी और उसे गालियां दे रही थी। बेटा भी अपनी मां को जवाब दे रहा था। घर पहुंचने पर शैलेंद्र ने पत्नी और बेटे को समझाइश देकर शांत कराया। सोमवार सुबह एक बार फिर मां-बेटे के बीच विवाद होने लगा। शैलेंद्र ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने मायके में फोन कर अपने पिता रामलोचन बंजारे को बुला लिया। आरोप है कि रामलोचन के घर पहुंचते ही उसने अपने दामाद शैलेंद्र को गालियां दीं। शैलेंद्र ने इसका विरोध किया तो रामलोचन ने ब्लेड से उसके गले पर हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया। इधर, महिला ने भी अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। दोनों पक्षों की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी