बिलासपुर

संजू त्रिपाठी हत्याकांड का फरार एक और शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे…कपिल त्रिपाठी से मिलने पहुँचा था जेल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में 2022 में हुए संजू त्रिपाठी हत्या कांड में पुलिस ने एक और फरार शूटर मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार कर लिया है, जो उक्त मामले में कटघोरा जेल में बंद कपिल त्रिपाठी से मिलने पहुँचा था, जिसे पुलिस ने अपने निगरानी में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि 14.12.2022 को शाम 04.15 बजे थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत स्थित खनिज बैरियर के पास बायपास रोड सकरी में मृतक प्राणनाथ उर्फ संजू त्रिपाठी पिता जयनारायण त्रिपाठी उम्र 42 साल की अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रकरण में धारा 302, 201, 341, 34 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के 03 फरार शुटर आरोपियो की पतासाजी की जा रही थी, इसी क्रम में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोहम्म्द दानिश कटघोरा जेल में निरूद्ध आरोपी कपिल त्रिपाठी से मुलाकात करने आया है,

उक्त सूचना पर कटघोरा जेल के पास पुलिस टीम तैनात कर आरोपी पर निगाह रखी जा रही थी और इसी दौरान आरोपी को कटघोरा जेल के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ किया गया जिसने जुर्म स्वीकार किया और एक एप्पल कंपनी का मोबाईल एवं घटना करने के लिये कपिल त्रिपाठी से प्राप्त 5 हजार रूपये में से 01 हजार रूपये को जप्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कृष्णा साहू, उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू, हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक सोमनाथ यादव आरक्षक बलबीर सिंह, तदबीर, सत्या पाटले, संजय बंजारे एवं कलेश्वर यादव की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...