बिलासपुर

अमेरी में लूट और मारपीट की वारदात… विरोध करने पर ड्राइवर पर हथियार से हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी इलाके में देर रात लूट और मारपीट की घटना सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने एक ड्राइवर और उसके साथी से पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आदित्य कोसले, निवासी विनायक विहार अमेरी, पेशे से ड्राइवर है। उसने बताया कि 26 फरवरी की रात वह अपने ससुराल सतनाम नगर अमेरी गया था। वहां से देर रात खाना खाने के बाद भीड़ अधिक होने के कारण वह अपने साथी अमन बघेल के साथ 27 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दिलीप किराना स्टोर के पास दो युवक उनसे शराब मिलने की जगह पूछने लगे। जानकारी नहीं होने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक आदित्य का पर्स, जिसमें 2430 रुपये थे, तथा अमन का मोबाइल छीनकर भागने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने लोहे की वस्तु से आदित्य पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पीठ में चोट आई। वहीं अमन को भी धक्का देकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...