मल्हार

मल्हार की युवती की धनगंवा के एक घर में फांसी पर लटकी मिली लाश…. संदिग्ध मौत से सनसनी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी इलाके से एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मल्हार नगर निवासी युवती की लाश उसके घर से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम धनगंवा स्थित एक मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना की सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनगंवा के कोटवार बिसाहूदास मानिकपुरी ने सूचना दी कि गांव में रहने वाले चंदन लहरिया के मकान के एक कमरे में एक युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

कमरा अंदर से बंद था जिसे खोलकर कमरे का निरीक्षण करने पर पाया गया कि युवती का शव दुपट्टे के सहारे रोशनदान से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। पूछताछ में युवती की पहचान मल्लिका कुर्रे, पिता खिखराम कुर्रे के रूप में हुई, जो मल्हार के बाजारपारा की रहने वाली बताई जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मल्हार की रहने वाली युवती धनगंवा के एक मकान तक कैसे पहुंची और वह उस कमरे में किस परिस्थिति में थी। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती का दूसरे गांव में इस तरह संदिग्ध हालत में मिलना कई संदेह पैदा करता है। वहीं जिस मकान में शव मिला है, उसके मालिक और आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल है और लोग इस संदिग्ध मौत को लेकर जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर