मल्हार

VIDEO: कार ने बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर,बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत,पिता समेत 2 बच्चे गंभीर,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम चकरबेढा में रविवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही 2 लोगो की मौके पर मौत हो गई वही बच्चे सहित 3 लोग घायल है।वही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और मल्हार चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए मस्तूरी भेज आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम चकरबेढा बस्ती के आगे मोड़ के पास दोपहर 2:30 बजे के आसपास मस्तूरी तरफ से आ रही ब्रेजा कार क्र. CG 10 AZ 4320 ने मल्हार तरफ से मस्तूरी की ओर जा रही टीवीएस मोपेड बाइक CG 11 BG 0495 को सामने से ठोकर मार दी जिससे मोपेड में सवार
राम प्रसाद पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 41 वर्ष अपनी पत्नी तुलसी पटेल उम्र 36 वर्ष बेटा कान्हा पटेल उम्र 5 वर्ष बेटी मानषी पटेल उम्र 9 वर्ष बेटा जयंत पटेल उम्र 14 वर्ष को लेकर बलौदाबाजार जिला किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे।

जो एक बाइक में 5 लोग सवार होकर वापस जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के अपने गांव रेमंड परसदा जा रहे थे जो दुर्घटना का शिकार हो गए।जिसमे पत्नी तुलसी पटेल और बेटा कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई है। वही बाइक चालक रामप्रसाद सहित 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसको पास से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 और मल्हार चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से तीनो घायलों को गंभीर स्थिति होने के कारण बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। वही मल्हार पुलिस कार को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार