बिलासपुर

बिलासपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त हुई कार्रवाई…. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर काटा जा रहा ई – चालान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कड़ी हिदायत के बाद भी लोग ट्रैफिक नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे है। जिसके बाद बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 240 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिनके घर ई चालान भेजा गया है। साथ ही 63 वाहनो पर सिग्नल जंप और रॉन्ग साइड के साथ 25 मोडीफाई साइलेंसर युक्त बुलेट पर हुई कार्यवाही कि गई है।

इस संबंध में संजय साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात के नियमो का उल्लंघन कर सिग्नल जंप करने वाले और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों को चौक पर लगे “कैमरों” से देख के साथ साथ”पब्लिक एड्रेस सिस्टम में एनाउंस” के माध्यम से वाहन चिन्हांकित (ट्रेस) कर अगले चौक पर ट्रैफिक जवान द्वारा रोका जाकर चलान काटे गए, साथ ही साथ 240 ऐसे वाहन चालक जिन्होंने यातायात का उल्लंघन किए, उन्हे पोस्ट आफिस के मध्यम से उनके निवास स्थान के पते पर ई-चलान नोटिस भेजी गई।

अभियान महामाया चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग,अग्रसेन चौक, नेहरू चौक, में विशेष अभियान के अन्तर्गत रेड सिग्नल ,रॉन्ग साइड में 63 वाहनों पर कार्यवाही करते 18,900/-का चलान काटा गया। इस विशेष अभियान के साथ ही रेंडम चलानी में शुक्रवार को सहायक उप निरीक्षक डीडी सिंह की टीम द्वारा कर्कश ध्वनी उत्पन्न करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर युक्त 25 बुलेट पर विशेष कार्यवाही की गई,

जिसमें अन्य धाराओं के साथ यातायात पुलिस द्वारा कुल 189 वाहनों पर कार्यवाही करते 61,200 रु का चलान काटा गया एवम मा0न्यायालय में 16 प्रकरण में 32,00/- का चलान काटा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,