छत्तीसगढ़बिलासपुर

रिवर व्यू पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित स्कार्पियो चालक ने युवक को रौंदा

दुर्घटना के नजारे को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए । खासकर बच्चे और महिलाएं दुर्घटना के बाद बदहवास नजर आए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गर्मी की शाम को लोग ताजी हवा के लिए रिवर व्यू पहुंच जाते हैं लेकिन बुधवार को यहां पहुंचे लोगों ने जो नजारा देखा उससे उनके होश उड़ गए। शाम के वक्त यहां और लोगों की तरह एक युवक भी मौज मस्ती और सैर सपाटे के लिए पहुंचा था । तभी इस सड़क से गुजर रहे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की माने तो हादसे में उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो रेलिंग में फंस गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की जमकर पिटाई की। जिसमें चालक भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की कोई जानकारी पुलिस को भी नहीं लगी है।

यहां हर शाम बड़ी संख्या में लोग सैर सपाटे के लिए आते हैं लेकिन सड़क किनारे रिवर व्यू होने से यहां हादसे की भी आशंका रहती है और यह आशंका बुधवार को सही साबित हुई । दुर्घटना के नजारे को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए । खासकर बच्चे और महिलाएं दुर्घटना के बाद बदहवास नजर आए।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...