सीपत

सोंठी सेवा सहकारी समिति में हुई चोरी का हुआ खुलासा… पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

सीपत – थाना सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सोंठी स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम सोंठी निवासी प्रहलाद दास वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि समिति भवन की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक कम्प्यूटर, मानीटर, सीपीयू, दो इनवर्टर और एक बैट्री चोरी कर ली है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सीपत ने टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेही चंदन उर्फ भोलू उर्फ बिसनाथिया दास मानिकपुरी 32 वर्ष निवासी ग्राम सोंठी और किशन उर्फ रामू ठाकुर 28 वर्ष निवासी सोंठी डीहपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,