सीपत

झाड़फूंक के बहाने नगदी और गहनों की चोरी…अंधविश्वास का सहारा लेकर दम्पत्ति ने लगाया हजारों का चूना

उदय सिंह

सीपत – हम भले ही 21 वी शताब्दी में जी रहे हो लेकर आज भी रुढ़ी वादी सोच पूरी तरह से खत्म नहीं सकी है। जिसका फायदा शातिर ठग उठा रहे है। जो लोगो को अपने झांसे में लेकर ठगने का काम कर रहे है। ताजा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकदा में सामने आया है। जहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीती रात उनके घर झाड फूंक करने आए दंपत्ति ने इनके घर से 60 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। जहा प्रार्थिया मनीषा कानगो ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को रात करीब 11 बजे उनके पिता अनिल कानगो ने झाड फूंक के लिए जाली निवासी जनक राम सौंरा और उनकी पत्नी को बुलाया था। जो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बीजी 7141 में आय हुए थे। जिन्होंने झाड फूंक के बहाने घर के सभी सदस्यों को घर के बाहर भेज दिया। जिसके बाद जिस कमरे में प्रार्थीया के परिवार के नगदी रकम करीब 50 हजार और एक जोडी चांदी का पायल वजनी लगभग 40 ग्राम ,एक जोडी बिछिया एक तोला ,दो नग सोने की फुली एक एक मासा ,दो नग चांदी की अंगुठी आधा आधा तोला जो पेटी में बंद था। वहा पूजा कर बाहर निकले और कहा कि रातभर उक्त जगह में दीया जलते रहना चाहिए। जिसके बाद वहा से वह चले गए। फिर घर के सभी सदस्य भी उक्त कमरे से अलग कमरों में सो गए। जब उन्होंने सुबह उठकर देखा कि उक्त कमरे में रखे पेटी का कूदा उखड़ा हुआ है। और उसमे रखे नगदी और गहने गायब है। जिसकी शिकायत उन्होंने सीपत पुलिस से की है। जिसपर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिसिया जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...