बिलासपुर

VIDEO: यूपी की तर्ज पर बिलासपुर में चला बुलडोजर….हत्या के आरोपियों के अवैध निर्माण को किया गया ढेर, मृतक के परिजनों ने राज्य सरकार से लगाई थी गुहार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – यूपी सरकार की तर्ज पर हत्या के दोषियों के निर्माणधीन दुकान और मकान पर सोमवार नगर निगम का बुलडोजर चला। जहां युवक कि निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों के अवैध दुकान को जमीदोज किया गया। आपको बता दे कि सरकंडा इलाके के खमतराई में पिछले दिनों पंकज उपाध्याय नाम के शख्स की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। पड़ोस के रहने वाले हत्यारों ने पंकज उपाध्याय को फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्या का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामूली सी बात पर हुए इस मर्डर के बाद बिलासपुर के लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही हैं। सभी ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी मृतक पंकज के परिजनों से बात करते हुए उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। वही अब नगर निगम प्रशासन ने इस दिशा में सोमवार को बड़ी पहल की हैं। निगम ने हत्यारोपी के परिवार को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया हैं। साथ ही उनके घर के सामने में बन रहे निर्माणधीन दुकान और मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है। वही परिजनों को तीन दिनों के अंदर घर खाली करने अल्टीमेटम दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार