जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले फरार 2 आरोपी चढ़े जांजगीर पुलिस के हत्थे..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर -पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामले में घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। जिसके बाद से ही उसके साथ ही फरार चल रहे थे जिन्हें भी जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीटीआई चौक के पास का बताया जा रहा है जहां प्रार्थी अश्वनी गुप्ता 1 दिसंबर को अपने दोस्त के घर गया हुआ था। जहा शाम अचानक सोनी बरेठ अपने तीन अन्य साथी के साथ घर अंदर घुसकर पूरानी रंजिश को मिटाने प्रार्थी को घर से निकाल कर हत्या करने की नीयत से हमला कर दिया था। उक्त मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद आरोपी सोनी बरेठ को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वही मामले में शामिल बीटीआई चौक निवासी राहुल शर्मा और करण शर्मा फरार चल रहे थे। जिनके ठिकानों मे दबिश देकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक भवानी सिंह एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...