मल्हार

रक्षक ही बना भक्षक :- रिश्तेदार ने नाबालिग को जबरदस्ती शराब पिलाकर लूटी अस्मत….हॉस्टल छोड़ने लेकर गया था घर से

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है जिसने नाबालिग को अपना शिकार बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग हॉस्टल में रखकर पढ़ाई करती है जो शीतकालीन छुट्टियों में घर आई थी, जिसे बुधवार को अपने हॉस्टल वापस लौटना था, जिसे नाबालिग के एक रिश्तेदार देवगांव निवासी लक्ष्मेंद्र डहरिया अपनी गाड़ी में हॉस्टल छोड़ने लेकर निकल गया लेकिन बीच रास्ते मे ही वह डंगनिया के एक पंप बाड़ी में रुक गया जहाँ ले जाकर उसने नाबालिग को जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर रिश्तेदार के घर छोड़कर फरार हो गया। घटना से व्यथित नाबालिग ने इसकी जानकारी मोबाईल से अपनी माँ को दी, जिसके बाद माँ नाबालिग को लेकर पुलिस चौकी मल्हार पहुँची जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुट गई, जहाँ मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव के नेतृत्व में आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ़ धारा 376 आईपीसी, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...